तीन दिन बाद ब्रॉड पीक पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव

नेपाली मूल के चर्चित पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों पर अपने अभियानों के लिए जाने जाते थे निर्मल पुरजा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आने के तीन दिन बाद अनुभवी पर्वतारोही निर्मल पुरजा ‘निम्स दाई’ का शव बरामद कर लिया गया है। बचाव दल ने करीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर उनका शव खोजा।

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, ग्राउंड रेस्क्यू टीम ब्रॉड पीक पर उस स्थान तक पहुंच गई, जहां पुरजा का शव मिला। इसी इलाके में तीन अन्य शव भी दिखाई दिए हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिमस्खलन के बाद शुरू हुआ अभियान

ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के बाद पुरजा के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। खराब मौसम और ऊंचाई के कारण अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

दुनिया के प्रमुख पर्वतारोहियों में शुमार

निर्मल पुरजा नेपाल के चर्चित पर्वतारोही थे और दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों पर अपने अभियानों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 8000 मीटर से अधिक ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ाई पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया था। उनके अभियानों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण जगत में पहचान दिलाई।

Related Articles

Back to top button