राजस्थान सियासी उठापटक में अब वसुंधरा राजे की हुई एंट्री, कांग्रेस को कहा कभी तो जनता के बारे में सोचिए

राजस्थान में सियासी उठापटक अब भी जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनाव के बाद सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया साथियों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी बर्खास्त कर दिया गया। ऐसे में अब गहलोत सरकार को बचाने की कोशिश में जुटी कॉन्ग्रेस पर वायरल हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कथित ऑडियो टेप को आधार बनाकर पूरे संकट के लिए कांग्रेस सरकार बीजेपी पर निशाना साध रही है

बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर राजस्थान सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। यह पहली बार नहीं था जब अशोक गहलोत सरकार ने बीजेपी पर इस तरीके का हमला किया हो हालांकि इससे पहले भी जब सरकार गिरने की बातें उठ रही थी तब भी गहलोत सरकार ने कहा था कि बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। ऐसे में अब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस, भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रही है। सरकार के लिए सिर्फ और सिर्फ जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए। कभी तो जनता के बारे में सोचिए।

वसुंधरा राजे ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के आंतरिक कलह का नुकसान आज राजस्थान की जनता को उठाना पड़ रहा है। कोरोना के कारण प्रदेश में 500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। टिड्डी किसानों के खेत पर लगातार हमले कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध ने सीमाएं लांघ दी हैं। प्रदेश में बिजली समस्या चरम पर है। ऐसे समय में कांग्रेस भाजपा पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रही है

Related Articles

Back to top button