M.P : वन विहार का 27वां मान्यता दिवस आज, बर्ड वाचिंग कैम्प एवं नेचर वॉक का होगा आयोजन

भोपाल : राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान-जू, वन विहार का 27वां मान्यता दिवस आज (मंगलवार को) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर वन्य जीव प्रेमियों के लिए बर्ड वाचिंग कैम्प, नेचर वॉक और परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

वन विहार की संचालक कमलिका मोहंता ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान के 27वें मान्यता दिवस पर सुबह बर्ड वाचिंग कैम्प और नेचर वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर 50 प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया है।इसी प्रकार दोपहर बाद 4 से 5 बजे के बीच एनीमल कीपर्स के साथ परिचर्चा आयोजित होगा। परिचर्चा में भी प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर 80 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वन विहार प्रबंधन वन विहार-जू मान्यता दिवस का आयोजन पहली बार कर रहा है। इससे जन-मानस में वन्य-जीव एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी। उल्लेखनीय है कि वन विहार 26 जनवरी, 1983 को विधिवत राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसे मीडियम साइज जू का दर्जा 24 नवम्बर, 1994 को प्राप्त हुआ था।

Related Articles

Back to top button