प्रयागराज मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर से मिले हैरान करने वाले समान, देखकर दंग रह गई पुलिस

यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार को जुमें के नवाज के बाद आटला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई।

यूपी हिंसा:  यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार को जुमें के नवाज के बाद आटला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जावेद मोहम्मद के घर पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई लगभग चार घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई हैरान करने वाले सामान मिले हैं।

मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर से मिले कई अवैध समान- Up News

आपको बता दे की इस दौरान पुलिस को मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर से अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात मिला हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

न्यायालय पर टिप्पणी की गई कागजात मिले

हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मी जब तलासी कर रहे थे  तब कुछ ऐसे कागजात मिले, जिनमें न्यायालय पर टिप्पणी की गई थी। जिसे देखकर पुलिस हैरान रह गई। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि इन सभी चीजों को कब्जे में लिया गया है, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जावेद के घर से बड़ी संख्या में साहित्य भी मिले हैं। इनमें किताबों के साथ ही रिसर्च पेपर व अन्य दस्तावेज भी थे। खास बात यह कि इनमें अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों केसाहित्य भी शामिल हैं। कुछ रिसर्च पेपर ऐसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान समेत अन्य देशों के प्रोफेसरों से है।

मास्टरमाइंड जावेद का  इतना नुकसान

जानकारों का कहना है कि रविवार को हुई कार्रवाई में मास्टरमाइंड जावेद को एक करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। वही पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के सहारे उन पर कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें-यूपी हिंसा, मायावती ने बुलडोजर चलाए जाने को लेकर, योगी सरकार पर बोला हमला, कही ये बात

ये भी पढ़ें-यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसूनी, जानें किस दिन होगी पहली बारिश

Up NEWS

यूपी हिंसाा मामला

UP Violence

Related Articles

Back to top button