नेशनल हेराल्ड केस: ED मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़ें नेता मौजूद

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं।

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं। बता दे कि, पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी है। वहीं इस दौरान कांग्रेस के कई बडे़ लेता मौजूद है। कांग्रेस के कई बड़ें नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कहा है कि मोदी सरकार जब डरती है तो पुलिस का सहारा लेती है।

ईडी मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी

बता दे कि नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी नेता डटे हुए हैं। वहीं कई वरिष्ठ नेता भी बाहर मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं. कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।

हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं

बता दे कि  कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि  ED ने राहुल जी को बुलाया इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब भाजपा करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं।

Related Articles

Back to top button