ठंडे मौसम में सुरक्षित रहिए

 

गाजियाबाद। इन सर्दियों में ठंडा मौसम सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ठंड से अनेक समस्याएं, जैसे शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, सरदर्द, मितली आदि हो सकते हैं। जिन लोगों को पहले से हृदय की समस्याएं, स्पाईन की समस्याएं, डायबिटीज़, और फेफड़ों की समस्याएं हैं, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनका स्वास्थ्य बिगड़ने और पीड़ादायक लक्षण प्रकट होने की संभावना ज्यादा होती है।

लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सर्दियों के प्रभाव के बारे में डॉ. मयंक अरोड़ा, कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन, मणिपाल हॉस्पिटल्स, गाजियाबाद ने बताया, ‘‘सर्दियों में हमारे स्वास्थ्य की रक्षा में बचाव अहम भूमिका निभाता है। एक बार सर्दी का असर हमारे ऊपर हो जाए, तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जो महीनों तक हमारा पीछा नहीं छोड़तीं। इसलिए हमें बचाव करना जरूरी है ताकि सर्दियों के कठोर मौसम से हम अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा कर सकें। हम आने वाले समय में निम्नलिखित 5 प्रभावशाली उपायों द्वारा अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैंः

प्राथमिकता से वैक्सीन की हर डोज़ लगवाएं। सबसे पहले बच्चों और व्यस्कों के लिए वैक्सीन की बची हुई सभी डोज़ लगवा लें। इससे कोविड जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी मजबूत बनेगी। अन्य वैक्सीनेशन जैसे वार्षिक फ्लू वैक्सीनेशन लोगों को गंभीर रूप से बीमार पड़ने से बचाएगी।

घर के अंदर और बाहर अपना बचाव रखें। गर्म कपड़े पहनकर और अपने हाथों, गले और पैरों को ढँक कर रखें। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर रखना चाहिए, और अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि कई वायरल बीमारियाँ लक्षण प्रकट नहीं करतीं।

स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। गर्म और पोषणयुक्त खाना खाकर अपना स्वास्थ्य बनाए रखें। बहुत ठंडे मौसम में लोग व्यायाम करना बंद कर देते हैं, लेकिन इससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर असर होता है। इसलिए घर पर ही कुछ हल्के व्यायाम करते रहना चाहिए। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि आपको अपने शरीर को गर्म रखना है और शरीर के तापमान में तेज परिवर्तनों से बचना है।

अन्य लोगों को सुरक्षित रखें। कई लोग मौसमी बुखार में भी बाहर कार्यक्रमों और गैट-टुगैदर के लिए चले जाते हैं। यह अन्य लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। केवल मास्क पहनने से पूरी सुरक्षा नहीं होती है। अस्वस्थ होने पर लोगों को घर पर ही रहकर स्वास्थ्यलाभ लेना चाहिए, ताकि उनके आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

खतरों के प्रति सतर्क रहें बंद जगहों पर लंबे समय तक हीटर का इस्तेमाल करने से कार्बन मोनो ऑक्साईड का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में भी कुछ वैंटिलेशन बहुत जरूरी है। लोगों को बाहर निकलने पर अपने साथ कुछ खाना और गर्म कपड़े रखने चाहिए ताकि वो मितली और चक्कर आने पर खुद की सुरक्षा कर सकें। उन्हें बाहर जाने से पहले अपने वाहन की जाँच भी कर लेनी चाहिए ताकि ठंड में इंजन खराब होने की संभावना से बचा जा सके।

 

Related Articles

Back to top button