खसरे का प्रकोप तेजी से बढ़ा, मंगोलिया में संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार

पूर्वोत्तर एशिया का देश मंगोलिया वर्तमान में खसरे के संकट का सामना कर रहा है। देश के नेशनल सेंटर फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीसीडी) ने सोमवार को बताया कि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,123 हो गई है। खसरे के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10-14 दिन बाद दिखाई देते हैं। प्रारंभिक लक्षण आमतौर पर 4-7 दिनों तक रहते हैं, जिनमें नाक बहना, खांसी, लाल व पानी वाली आंखें और गालों के अंदर छोटे सफेद धब्बे शामिल हैं।

Health news: पूर्वोत्तर एशिया का देश मंगोलिया वर्तमान में खसरे के संकट का सामना कर रहा है। देश के नेशनल सेंटर फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीसीडी) ने सोमवार को बताया कि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,123 हो गई है। एनसीसीडी के एक बयान के अनुसार, ज्यादातर संक्रमित बच्चे वे हैं जो स्कूल जाते हैं और जिन्हें खसरे की वैक्सीन का केवल एक शॉट लगा है।

वैक्सीन की दो डोज आवश्यक

वर्तमान स्थिति को देखते हुए, एनसीसीडी ने माता-पिताओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं ताकि वे इस संभावित गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकें। खसरा दुनिया की सबसे संक्रामक बीमारियों में से एक है। यह हवा के माध्यम से फैलता है और इसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, बहती नाक और दाने शामिल होते हैं। वायरस हवा में या संक्रमित सतहों पर दो घंटे तक सक्रिय रह सकता है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक खसरे से संक्रमित व्यक्ति 18 अन्य लोगों को प्रभावित कर सकता है।

Health news: खसरे के संक्रमण के लिए वैक्सीन सबसे प्रभावी उपाय

खसरा किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन यह बच्चों में सबसे आम होता है। वैक्सीनेशन खसरे से बचने और इसे दूसरों में फैलने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह वैक्सीन सुरक्षित है और आपके शरीर को वायरस से लड़ने में सहायता करती है।

Health news: वैक्सीनेशन से पूर्व फैली थी महामारी

1963 में खसरे की वैक्सीन आने और बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू होने से पहले, हर दो-तीन साल में बड़ी महामारियों का प्रकोप होता था जिसमें हर साल लगभग 2.6 मिलियन लोगों की मौत होती थी। एक सुरक्षित और किफायती वैक्सीन उपलब्ध होने के बावजूद, 2023 में लगभग 1,07,500 लोग खसरे से मौत का शिकार हुए जिनमें ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे थे।

प्रारंभिक लक्षणों को पहचानना बेहद आवश्यक

Health news: खसरे के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10-14 दिन बाद दिखाई देते हैं। प्रारंभिक लक्षण आमतौर पर 4-7 दिनों तक रहते हैं, जिनमें नाक बहना, खांसी, लाल व पानी वाली आंखें और गालों के अंदर छोटे सफेद धब्बे शामिल हैं। दाने संपर्क में आने के लगभग 7-18 दिन बाद दिखाई देते हैं, आम तौर पर चेहरे और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर पहले आते हैं। यह लगभग तीन दिनों में फैलता है और अंततः हाथों और पैरों तक पहुंच जाता है।

 

Related Articles

Back to top button