झारखंड के एंटी नक्सल ऑपरेशन में दो जवान शहीद

झारखण्ड में नक्सलियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान झारखंड की राजधानी रांची में दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के इन दो जवानों के नाम कंचन प्रसाद महतो और अखिलेश राम हैं।

झारखण्ड के रांची-खूंटी सीमा के डाकापीढ़ी जंगल इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवान अखिलेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। दरअसल, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि रांची-खूंटी सीमा के डाकापीढ़ी जंगल इलाके में नक्सली दस्ते की मूवमेंट देखी गई है। जिसके बाद झारखंड जगुआर की टीम को उस इलाके में भेजा गया। इस ऑपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर के दो जवानो की मुठभेड़ नक्सलियों से हुई।

झारखंड में नक्सलवाद ले रहा है आखिरी सांसे

जवानो की शहादत को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों जवानों के बलिदान को सलाम करता हूं। झारखंड में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है और हम तभी आराम करेंगे, जब हम इसे पूरी तरह से मिटा देंगे।’ साथ ही उन्होंने शहीदों के परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button