JAC Jharkhand 8th परिणाम 2026 घोषित: 93.31% छात्र पास, ऐसे करें घर बैठे चेक
JAC 8वीं रिजल्ट जारी: 93.31% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी घर बैठे चेक करें: jacresults.com पर आसानी से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 11वीं का भी रिजल्ट आउट: 99.12% छात्रों ने पाई सफलता

Jharkhand news: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल कुल 4,81,647 छात्रों ने परीक्षा पास की है और ओवरऑल पास प्रतिशत 93.31% रहा। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, लड़कियों का पास प्रतिशत 93.70% और लड़कों का 92.89% दर्ज किया गया है। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।
ऐसे करें 8वीं का रिजल्ट डाउनलोड
अगर आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें: सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर “JAC Class 8 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें, भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। स्कोरकार्ड में आपका नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, पास प्रतिशत और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी दी होती है।
Jharkhand news: इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इन वेबसाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं: jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com, jharresults.nic.in.
Jharkhand news: 11वीं का रिजल्ट भी जारी
JAC ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस बार 99.12% छात्र पास हुए हैं, जो काफी शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है। 11वीं का रिजल्ट भी jacresults.com पर उपलब्ध है।
जरूरी जानकारी
Jharkhand news: बोर्ड द्वारा 8वीं और 11वीं दोनों कक्षाओं की ओरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट बाद में जारी किए जाएंगे। छात्र इन्हें अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से संपर्क बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ी, अब मिली ‘Z’ कैटेगरी



