श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया, लगाया ये गंभीर आरोप

बॉलीवुड हीरोइन श्रद्धा कपूर कोो लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बॉलीवुड हीरोइन श्रद्धा कपूर कोो लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सिद्धांत कपूर पर गंभीर आरोप लगाया है। बता दे कि सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप है। पुलिस ने छापेमारी के बाद उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। ड्रग्स केस आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस मामले में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं।

सिद्धांत कपूर पर लगे गंभीर आरोप- Crime News

मिली जानकारी के मुताबिक ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल छह लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारते हुए तुंरत कार्रवाई की। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ड्रग्स मामले में फंसे हो। इससे पहले साल 2008 में भी मुंबई में एक रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने सिद्धांत को भी हिरासत में लिया था।पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए 240 लोगों में सिद्धांत भी शामिल थे।

जांच में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में सिद्धांत कपूर भी

पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में लोगों के नमूने भेजे। जांच में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में श्रद्धा कपूर के भाई का सैंपल भी शामिल था। मामले में पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।

ये भी पढ़ें-राखी सावंत अपने Ex हसबैंड रितेश को देगी मुहतोड़ जवाब, किया ये हैरान करने वाला खुलासा

ये भी पढ़ें-फैशन डिजाइनर की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिली प्रत्यूषा की लाश, बेडरूम में गिरा था कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर; कार्बन मोनोऑक्साइड से मरने का तरीका जानें?

Crime News

Entertainment

Related Articles

Back to top button