शिवमोग्गा बस हादसा: पुल से गिरी बस, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

बस पुल से गिरी, 40 यात्रियों की बची जान शिवमोग्गा हादसे में 10 से ज्यादा घायल ड्राइवर की लापरवाही या तकनीकी खराबी? जांच शुरू

Bus accident: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भद्रावती तालुका के वीरापुरा गांव के पास एक प्राइवेट बस अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। राहत की बात ये रही कि बस में सवार 40 से ज्यादा यात्रियों में से किसी की जान नहीं गई।

Bus accident: कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, बस दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से भद्रावती की ओर जा रही थी। इसी दौरान कागेहल्ला इलाके में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुल की रेलिंग से टकराते हुए नीचे गिर गई। हादसा बेहद खतरनाक था, लेकिन समय रहते बड़ा नुकसान टल गया।

10 से ज्यादा यात्री घायल

Bus accident: इस हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत भद्रावती तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने भद्रावती ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर बस के बेकाबू होने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button