यूरोप में 12 टन चॉकलेट चोरी, Nestle ने दी जानकारी

यूरोप में 12 टन KitKat चॉकलेट की बड़ी चोरी Nestle ने कहा- सप्लाई और सेफ्टी पर नहीं पड़ा असर सोशल मीडिया पर इस “मीठी चोरी” के मीम्स वायरल

KitKat Heist: यूरोप में मशहूर चॉकलेट ब्रांड KitKat से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कंपनी की 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार की खेप रास्ते में ही चोरी हो गई। इस घटना की पुष्टि खुद Nestle ने की है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस घटना से ग्राहकों की सुरक्षा या सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

कंपनी के मुताबिक, यह खेप मध्य इटली में स्थित फैक्ट्री से पोलैंड भेजी जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चॉकलेट बार से भरा ट्रक चोरी हो गया। KitKat ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि 12 टन से ज्यादा प्रोडक्ट चोरी हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

KitKat Heist: कंपनी ने क्या कहा?

KitKat की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे इस मामले में स्थानीय प्रशासन और अपने सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया कि इस घटना से ग्राहकों को किसी तरह का खतरा नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

KitKat Heist: प्रवक्ता ने क्या कहा?

Nestle के प्रवक्ता ने इस घटना पर हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि चोरों का “टेस्ट काफी अच्छा” है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि इस तरह की घटनाएं अब इंडस्ट्री में बढ़ती जा रही हैं। यह चोरी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप में ईस्टर से पहले चॉकलेट की मांग काफी बढ़ जाती है।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

KitKat Heist: इस अनोखी चोरी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे “सबसे स्वादिष्ट चोरी” बता रहा है तो कोई ट्रांसपोर्ट टीम पर तंज कस रहा है। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि “इतनी मीठी चोरी पहली बार देखी है।”

 

Related Articles

Back to top button