बाघ का शिकार मामले में आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस और वन विभाग की टीम ने बाघ का शिकार करने के मामले में आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार बाघ का शिकार सामान्य वनमंडल के तहत आने वाले बचेली-बीजापुर के सरहदी गांव में किया गया है। मृत बाघ तीन साल का था। बाघ को फंदे में फसाने के लिए बकरी को चारा बनाया गया था। बाघ का शिकार और उसकी खाल बेचने के मामले में बीजापुर के प्राचार्य एम एल सोनवानी को कल रायपुर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम उसे लेकर बस्तर पहुंच रही है।
इस मामले में गिरफ्तार पांच पुलिस कर्मचारियों, दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और एक ग्रामीण को कल देर शाम अदालत में पेश किया गया, जहाँ से सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button