Ayodhya Fire: अयोध्या में लगी आग..लाखों का सामान जलकर स्वाहा

अयोध्या के रामसेवकपुरम में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Ayodhya Fire: रामलला की जन्मस्थली अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां के रामसेवकपुरम में भयंकर आग लग गई है। आग इतनी भयंकर थी की लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

काफी देर बाद भी नहीं पहुंची दमकल गाड़ी

विहिप (विश्व हिन्दू परिषद्) की कार्यस्थली रामसेवक पुरम में लगी इस आग से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लेकिन घंटों बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों के साथ रामसेवकपुरम के पदाधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया है कि आग से रामसेवकपुरम में भारी नुकसान हुआ है, लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा 

इस पूरे मामले पर बोलते हुए विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि, “अज्ञात कारण से आग लगी है, अब आग पर काबू पाया गया है। रामसेवकपुरम में लगी आग बुझ गई है, लेकिन लाखों का नुकसान हो गया है। शरद शर्मा ने आगे बताया कि, ‘रामसेवकपुरम में निर्माण कंपनी के लोग रहते हैं और मंदिर निर्माण में लगाए जानें वाले पत्थरों को वहीं रखा गया है। आग को बुझाने में कुछ कार्यकर्ता और कारीगर घायल हो गए थे। जिन्हें श्री राम अस्पताल में दिखाने के लिए भेजा गया है।’

Related Articles

Back to top button