राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2024 का हुआ वितरण समारोह

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान के लिए अनेक महानुभावों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अंदर आयोजित पद्म पुरस्कार वितरण समारोह में कोनिडेला चिरंजीवी, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और अन्य महानुभावों को सम्मानित किया।

पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा 25 जनवरी 2024 को गई थी। पद्म पुरस्कार प्रत्येक वर्ष उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य तथा शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। ये पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किए जाते हैं, इस समिति का गठन हर साल प्रधानमंत्री करते हैं।

इस वर्ष कला के क्षेत्र में कोनिडेला चिरंजीवी, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यव्रत मुखर्जी को मरणोपरांत, मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन कामा, और अन्यों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा, कृषि के क्षेत्र में के चेल्लाम्मल, खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा और अन्य लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button