सीएम योगी ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने 1947 में देश को बांटा और अब…

सैम पित्रोदा के द्वारा दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बातें सिर्फ कांग्रेस बाले ही कह सकते हैं।

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस देश से मांगे माफी

सैम पित्रोदा के द्वारा दिए गए बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस को निशाने पर लेती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है तो वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं। कांग्रेस ने पहले 1947 में देश को बांटने का काम किया था। इसी के बाद कांग्रेस ने जाति-धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की। आप कांग्रेस के लोग चेहरे के हिसाब से देश के लोगों की पहचान कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

सैम पित्रोदा ने अपने बयान में कही थी ये बात

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए बयान ने भारतीय जनता पार्टी को बैठे-बैठाले एक नया मुद्दा दे दिया है। यहां भाजपा कांग्रेस पर एक के बाद एक निशाना साधने का काम कर रही है। आखिरकार सैम पित्रोदा ने अपने बयान में क्या बात कही थी। आपको बता दें सैम पित्रोदा के एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया। इस बयान के बाद कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया था और कहा था यह उनका निजी मामला है। लेकिन बीजेपी कांग्रेस से माफी मंगवाने पर अढ़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button