बड़वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 2 घायल
कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत शादी से लौटते समय टोल नाके के पास हुआ हादसा 2 घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी

Mp news: बड़वानी (मध्य प्रदेश): जिले में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। जुलवानिया के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके और इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
ईंधन भरवाकर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जलगांव से रुई आए थे। वापसी के दौरान उनकी कार में ईंधन कम हो गया, जिसके चलते वे जुलवानिया पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां से लौटते समय टोल नाके के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
Mp news: 3 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम
जुलवानिया थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य ने बड़वानी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Mp news: मृतकों की पहचान हुई
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन वास्काले (25), प्रद्युम सहते (25), आकाश दयाराम (25), पप्पू हीरालाल (29) और यशवंत सुदापिया (30) के रूप में हुई है।
घायलों का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
Mp news: हादसे में घायल दो लोगों का इलाज बड़वानी में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भिंड में दोस्ती बनी दुश्मनी, दोस्त ने साथियों संग रास्ता रोककर मारी गोली



