महाकुंभ वायरल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, उज्जैन में बनीं हर्षानंद गिरि महाराज

महाकुंभ 2025 में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में दीक्षा ली मंगलनाथ घाट पर मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर सुमनाजी महाराज से अपनाया संन्यास अब उनका नया नाम हर्षानंद गिरि महाराज रखा गया

Mp news: महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने अब सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास ग्रहण कर लिया है। रविवार को उज्जैन के मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर उन्होंने विधि-विधान से दीक्षा ली। यह दीक्षा मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर सुमनाजी महाराज द्वारा कराई गई। इसके बाद हर्षा रिछारिया का नया नाम हर्षानंद गिरि महाराज रखा गया।

 

संन्यास दीक्षा और नया नाम:

हर्षा मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं और पहले एंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थीं। महाकुंभ के दौरान भगवा वस्त्रों में उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गई थीं। उस समय उन्हें “खूबसूरत साध्वी” के नाम से भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिली थी। हालांकि, उनकी पुरानी तस्वीरों और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े काम को लेकर विवाद भी सामने आया था।

 

Mp news: धार्मिक प्रक्रिया और संकल्प:

संन्यास दीक्षा के दौरान उन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग करते हुए कई धार्मिक संकल्प लिए। बताया गया कि दीक्षा में शिखा और दंड का त्याग कराया गया और पितरों का पिंडदान-तर्पण भी संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपना स्वयं का पिंडदान भी किया।

 गुरु का मार्गदर्शन और बयान

Mp news: दीक्षा के बाद हर्षानंद गिरि महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुंभ के दौरान ही उन्हें आध्यात्मिक मार्ग का संकेत मिला था। उन्होंने बताया कि गुरु के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया और अब वे पूरी निष्ठा से संन्यास मार्ग पर आगे बढ़ेंगी। गुरु सुमनाजी महाराज ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि संन्यास जीवन की मर्यादाओं का पालन करना सबसे बड़ा संकल्प है।

 

यह भी पढ़ें: जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों से हवाई सफर हुआ महंगा, कई एयरलाइंस ने घटाईं उड़ानें

Related Articles

Back to top button