जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों से हवाई सफर हुआ महंगा, कई एयरलाइंस ने घटाईं उड़ानें

जेट फ्यूल महंगा होने से वैश्विक हवाई यात्रा पर बड़ा असर कई एयरलाइंस ने उड़ानें घटाईं, रूट्स भी किए बंद यात्रियों को महंगे टिकट और सीमित सीटों की समस्या

Buisness news: दुनियाभर में हवाई सफर लगातार महंगा और मुश्किल होता जा रहा है। जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते कई बड़ी एयरलाइंस को अपनी उड़ानों में कटौती करनी पड़ रही है और कुछ रूट्स भी बंद करने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है, जहां टिकटों के दाम बढ़ रहे हैं और कई शहरों के बीच सीधी कनेक्टिविटी कमजोर होती जा रही है।

 

भू-राजनीतिक तनाव से बढ़ा दबाव

ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव और तेल आपूर्ति में बाधा के कारण जेट फ्यूल की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग को लेकर बनी अनिश्चितता ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप, अमेरिका और एशिया तक महसूस किया जा रहा है।

 

Buisness news: एयरलाइंस ने घटाईं उड़ानें

इसी दबाव के चलते कई बड़ी एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। KLM, यूनाइटेड एयरलाइंस, लुफ्थांसा और कैथे पैसिफिक जैसी कंपनियों ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है। कुछ एयरलाइंस पुराने और ज्यादा ईंधन खपत वाले विमानों को भी फिलहाल ग्राउंड कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में वैश्विक उड़ान क्षमता में करीब 3% की कमी आई है और आगे और कटौती की आशंका जताई जा रही है।

Buisness news: यात्रियों पर सीधा असर

उड़ानों में कमी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। सीटें कम होने के कारण किराए बढ़ रहे हैं और कई एयरलाइंस लंबी दूरी की उड़ानों पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज भी जोड़ रही हैं, जो कई बार 400 डॉलर तक पहुंच रहा है। इससे आम यात्रियों का ट्रैवल बजट बिगड़ रहा है और यात्रा की प्लानिंग भी मुश्किल हो रही है।

 

फ्यूल सप्लाई को लेकर चिंता

Buisness news: सिर्फ कीमत ही नहीं, जेट फ्यूल की उपलब्धता को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार यूरोप में जेट फ्यूल का स्टॉक सीमित समय के लिए ही बचा हुआ है। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आने वाले समय में उड़ानों पर और बड़ा असर देखने को मिल सकता है, खासकर आने वाले समर ट्रैवल सीजन में, जो एयरलाइंस के लिए सबसे अहम माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें: बांकुड़ा में PM मोदी का हमला: TMC पर साधा निशाना, महिला आरक्षण को लेकर घेरा

Related Articles

Back to top button