ब्यूटी एक्स्पर्ट शहनाज हुसैन से जानें ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

फेस मास्क के नियमित प्रयोग से स्किन खिल-खिला सकती है। बशर्ते फेस मास्क केमिकल फ्री हों।

नई दिल्ली। कम पैसे खर्च किए आप त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इसका जवाब है फेस मास्क। पर यह असरदार तभी साबित होंगे जब ये हों सौ फीसदी नेचुरल यानी केमिकल फ्री। इसका हल बता रही हैं ब्यूटी एक्स्पर्ट शहनाज हुसैन। घर में बने फेस मास्क का रेगुलर इस्तेमाल किया जाए, तो कम खर्च में भी स्किन हमेशा हेल्दी और चमकदार रहेगी।

1. एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को ऑइल फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।

2. शहद और दही में कुछ बूंदें रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह मॉइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।

3. गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर कॉम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।

4. ताजे और कच्चे एवोकैडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन व मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।

5. मुलतानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑइल ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।

6. ऑइली स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किया टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

7. खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।

8. 2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वॉटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।

9. ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जैल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नॉर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।

10. तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।

11. ऑयली स्किन के लिएः मुलतानी मिट्टी को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

Related Articles

Back to top button