कजाकिस्तान में जनवरी 2021 में होगा संसदीय चुनाव

नूर सुल्तान। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव ने एक डेक्री (आधिकारिक आदेश) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार मजलिस के चुनाव 10 जनवरी, 2021 को होंगे।

मजलिस कजाकिस्तान की संसद का लोअर चैम्बर है। इसमें 107 डिप्टी शामिल होते हैं और इनका कार्यकाल पांच साल का होता है।

इससे पहले मार्च 2016 में चुनाव हुए थे। इन चुनावों में 6 राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से तीन नूरोतान, कजाकिस्तान की अकजोल डेमोक्रेटिक पार्टी और कम्युनिस्ट पीपुल्स पार्टी ऑफ कजाकिस्तान को वोटों के सात प्रतिशत से अधिक मत मिले थे और इन्हें चैम्बर में अपने प्रतिनिधियों को उनके अधिकार सौंपने का हक मिला।

वर्तमान में नूरोतान पार्टी की मजलिस में सबसे अधिक 84 डिप्टी हैं जबकि अखजोल और कम्युनिस्ट पीपुल्स पार्टी के 7-7 सदस्य हैं।

टोकायेव ने कहा है कि आने वाले चुनावों के प्रचार के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के पास पर्याप्त समय है। सेंट्रल इलेक्शन कमीशन और प्रोसीक्यूटर जनरल ऑफिस लगातार चुनावों में पारदर्शिता, वैधता और निष्पक्षता की निगरानी करेंगे।

Related Articles

Back to top button