यूरोपीय संसद ने पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

ब्रुसेल्स। यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ और फ्रांस से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने पत्र लिखकर फ्रांस की सरकार और यूरोपीय संघ से कहा है कि फ्रांस, यूरोप और दुनिया के देश निर्दोष लोगों की हत्याएं होते और उन्हें पीड़ित बनते और नहीं देख सकते। साथ ही आतंकवाद के साये में डरकर अपना जीवन नहीं गुजारना चाहते हैं, इसलिए पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले इन सांसदों में रिजार्ड जारनेकी, फुलवियो मार्टूसीलो और जिएना गर्शिया शामिल हैं।

यह पत्र फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर को संबोधित करते हुए लिखा गया है।

Related Articles

Back to top button