नाइजीरिया में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर चलाईं गोलियां, 12 की मौत

नाइजर। नाइजीरिया के सुरक्षाबलों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। ये प्रदर्शनकारी लागोस में पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी लेक्की जिले में एकत्रित हुए थे। उसी दौरान पुलिस ने इन लोगों पर गोलियां चलाईं। ये लोग प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल नाइजीरिया में एंड सार्स प्रोटेस्ट के प्रदर्शनकारी नाइजीरिया की सरकार से पुलिस के एंटी रॉबरी स्कवॉड (सार्स) को बद करने की मांग कर रहे हैं।

नाइजीरिया की सेना की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि शूटिंग के दौरान कोई भी सैनिक घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

इससे पहले राज्य सरकार ने भी कहा था कि वह इस मामले की जांच कराएगी। हालांकि नाइजारियाई सेना के प्रवक्ता ने तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

Back to top button