जोधपुर : निगम चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना बुधवार को होगी जारी

जोधपुर। नगर निगम चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जोधपुर में नगर निगम उत्तर के लिए 29 अक्टूबर को चुनाव होंगे।

इस बार कोरोना को देखते हुए नगर निगम के चुनाव दो चरणों में करवाए जा रहे है। प्रथम चरण में नगर निगम जोधपुर उत्तर के लिए मतदान 29 अक्टूबर और दूसरे चरण में एक नवंबर को नगर निगम दक्षिण के लिए मतदान किए जाएगा। नगर निगम चुनावों के वोटों की मतगणना 3 नवंबर को प्रात 9 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही महापौर के लिए 11 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। वहीं, उप महापौर के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण के मतदान के लिए 14 अक्टूबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 19 अक्टूबर होगी, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अक्टूबर को करवाई जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम 22 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं। चुनाव चिन्हों का आवंटन 23 अक्टूबर को किया जाएग जबकि मतदान 29 अक्टूबर व 1 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पहली बार मतदान की समयावधि को 1 घंटे बढ़ाकर सुबह 7.30 से सायं 5.30 किया है, ताकि मतदाता समय रहते आसानी से मतदान कर सकें। कोरोना संक्रमण के प्रसार के नियंत्रण के लिए ही चुनाव दो चरणों में रखे गए हैं। यही नहीं मतदान केंद्रों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 850 रखी गई है ताकि ज्यादा भीड़ ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

जोधपुर उत्तर नगर निगम में कुल 3 लाख 87 हजार 794 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 98 हजार 886 पुरुष, 1 लाख 88 हजार 905 महिला व 3 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम उत्तर व दक्षिण के लिए महापौर के पद पहले ही महिलाओं के लिए आरक्षित है। पिछले बार 65 वार्ड हुए थे और करीब 400 से ज्यादा प्रमुख दावेदार सामने आए थे लेकिन पिछले साल सरकार ने 65 से बढ़ाकर पहले वार्ड 100 किए और उसके बाद शहर को दो निगम में बांट कर 80-80 वार्ड कर दिए। अब कुल 160 वार्ड है।

Related Articles

Back to top button