जोधपुर : एम्स में कोरोना पेसेंट की मौत: परिजन का लापरवाही का आरोप, हंगामा

जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल में सुबह कोरोना पेसेंट लापता हो गया। सीसीटीवी फुटेज जांचे गए। मरीज बाथरूम के पास में मृत मिला। परिजन को पता लगने पर लापरवाही का आरोप लगाया और काफी देर तक हंगामा किया। समझाइश कर मामला शांत करवाया दिया गया।
जानकारी के अनुसार जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में कार्यरत 55 साल के कुड़ी निवासी एक व्यक्ति को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह कोरोना मरीज था और उसका उपचार चल रहा था। सोमवार की सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं मिला। तब अस्पताल प्रशासन ने घरवालों तक सूचना पहुंचाई कि मरीज गायब है। यह सुनकर मरीज के परिजन अस्पताल पहुंचे। मगर वो नहीं मिला। फिर परिजन ने सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की मांग की। एक बार तो अस्पताल प्रशासन ने फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया। मगर बाद में फुटेज दिखाए गए। इस पर मरीज बाथरूम की तरफ जाते नजर आया। जहां जाकर चेक किया तो वह बाथरूम के बाहर मृत पड़ा था। घटना को लेकर परिजन ने अस्पताल में एक बारगी हंगामा किया। मगर समझाइश पर वे शांत हो गए।

Related Articles

Back to top button