जोधपुर :मिलावटी मिठाई खाने से महिला समेत 5 बच्चे बीमार

जोधपुर। शहर के रातानाडा सब्जी मंडी में 22 अक्टूबर को कुड़ी का एक व्यक्ति जोधपुर स्वीट एंड नमकीन भंडार से एक किलो घेवर खरीद कर ले गया था। इसके खाने से उसकी पत्नी व पांच बच्चें बीमार हो गए। बच्चों को उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में फू ड निरीक्षक ने भी दुकान पर पहुंच जांच की। अब पीडि़त शख्स अस्पताल से निवृत होकर कुड़ी थाने पहुंचा है और दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित धीरजपुरा निवासी गोविंदराम प्रजापत पुत्र दुर्गाराम ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 22 अक्टूबर की शाम को वह रातानाडा सब्जी मंडी स्थित जोधपुर स्वीट एंड नमकीन भंडार से घर के लिए एक किलो घेवर खरीदा था। इसे यह घेवर आधा आधा किलो के पैक में थे। घर लाकर घेवर उसकी पत्नी व बच्चों ने सेवन किया। मगर घेवर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर पत्नी व बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चों को उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पुलिस ने बताया कि परिजन के स्वास्थ्य लाभ के बाद पीडि़त शख्स थाने पहुंचा और दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button