झारखंड: कोरोना के 647 मरीज मिले, दो की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में बुधवार को 647 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक एक मरीज शामिल हैं। वहीं राज्य में कोरोना से 619 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 163, बोकारो से 61, देवघर से 40, धनबाद से 53, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 97, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 6, गुमला से 6, हजारीबाग से 22, जामताड़ा से 34, खूंटी से 6, कोडरमा से 11, लातेहार से 4, लोहरदगा से 47, पाकुड़ से 2, पलामू से 9, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 7, सराईकेला से 17, सिमडेगा से 9, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 31 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला 98061 हो गया हैं। इसमें 6206 सक्रिय केस हैं। जबकि 91004 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में अब तक 851 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 88.80 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button