झारखंड : कोरोना के 318 नए संक्रमित मिले, 4 की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में मंगलवार को 318 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में अच्छी खबर यह है कि 506 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 4 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और रांची से एक-एक मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 127, बोकारो से 28, देवघर से 18, धनबाद से 17, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 43, गोड्डा से 6, गिरीडीह से 2, गुमला से 9, जामताड़ा से 3, कोडरमा से 4, लातेहार से 4, लोहरदगा से 3, पाकुड़ से 21, पलामू से 6, रामगढ़ से 8, साहिबगंज से 1, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 13 मरीज मिले हैं।
राज्य का आंकड़ा पहुंचा एक लाख 224
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब एक लाख 224 हो गया है। 5474 सक्रिय केस हैं। 93874 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 876 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 93.66 प्रतिशत है।

 

Related Articles

Back to top button