ट्रंप बोले: बदहाली में है ईरान, गिड़गिड़ाकर मांगी होर्मुज का रास्ता खोलने की भीख
ट्रंप का दावा: ईरान ने खुद मांगी मदद होर्मुज स्ट्रेट बंद, दुनिया पर असर परमाणु डील पर फिर बढ़ा तनाव

Iran crisis: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है जहां दावों और धमकियों का दौर तेज हो गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से खलबली मचा दी है। ट्रंप का कहना है कि ईरान अब पूरी तरह टूट चुका है और उसने खुद उनसे संपर्क करके होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खुलवाने में मदद की गुहार लगाई है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की हालत इस वक्त ऐसी है कि वो किसी भी तरह इस दलदल से बाहर निकलना चाहता है।
ईरान पतन की कगार पर? ट्रंप ने ली चुटकी
ट्रंप ने बड़े ही तल्ख अंदाज में दावा किया है कि ईरान के अंदरूनी हालात बहुत खराब हैं और वहां की सत्ता पतन की कगार पर खड़ी है। ट्रंप का मानना है कि ईरान के नेतृत्व में भारी खींचतान चल रही है और वो इस वक्त इतिहास के सबसे कमजोर दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान इस संकट से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है, लेकिन फिलहाल उसके पास ऑप्शंस बहुत कम हैं।
Iran crisis: होर्मुज स्ट्रेट का ताला और दुनिया की टेंशन
अब सवाल ये है कि आखिर ईरान होर्मुज का रास्ता खुलवाने के लिए इतना बेचैन क्यों है? असल में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वो समुद्री नस है जहां से दुनिया का करीब 25 परसेंट तेल और गैस गुजरता है। 28 फरवरी के हमलों के बाद से ये रास्ता लगभग बंद है। अगर ये रास्ता नहीं खुला, तो सिर्फ ईरान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगेगा। यही वजह है कि इसे खुलवाने के लिए पर्दे के पीछे बड़ी जोड़-तोड़ चल रही है।
Iran crisis: बातचीत का डिब्बा गोल, तकरार बरकरार
कहने को तो अमेरिका और ईरान दोनों कह रहे हैं कि वो युद्ध खत्म करना चाहते हैं, लेकिन टेबल पर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि ईरान परमाणु समझौते को लेकर रत्ती भर भी गंभीर नहीं है। कुल मिलाकर बातचीत का जो माहौल बन रहा था, वो अब फिर से ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है और तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा।
सोशल मीडिया पर दिखाई आक्रामक तेवर
Iran crisis: सिर्फ बयानों से ही नहीं, ट्रंप ने एक एआई वाली फोटो शेयर करके भी अपनी नीयत साफ कर दी है। इस फोटो में वो हथियारों और धमाकों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है, नो मोर मिस्टर नाइस गाय। इसका सीधा मतलब ये है कि ट्रंप अब ईरान के साथ किसी भी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं हैं और उनका रवैया और भी कड़ा होने वाला है।
यह भी पढ़ें: ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा: खाई में गिरी कार बनी आग का गोला



