हिंद महासागर में अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े तेल टैंकर ‘Majestic X’ को किया जब्त
हिंद महासागर में अमेरिकी कार्रवाई, ईरान से जुड़े टैंकर को पकड़ा होर्मुज हमले के बाद बढ़ा तनाव, समुद्री सुरक्षा पर खतरा तेल तस्करी नेटवर्क पर अमेरिका की सख्त नजर

Iran crisis: हिंद महासागर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान से जुड़े एक तेल टैंकर को जब्त कर बड़ा संदेश दिया है। इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरी हो गई है। दुबई से सामने आई इस बड़ी खबर के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने ‘Majestic X’ नाम के टैंकर को कब्जे में लिया है। अमेरिका का दावा है कि इस जहाज के जरिए ईरानी तेल की तस्करी की जा रही थी। यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।
पहले भी इसी इलाके में हो चुकी है कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, यह टैंकर श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच हिंद महासागर में मौजूद था। यही वह इलाका है जहां इससे पहले भी अमेरिका ‘Tiffany’ नाम के टैंकर को जब्त कर चुका है। अमेरिका लगातार ऐसे नेटवर्क को खत्म करने में जुटा है जो ईरान को आर्थिक मदद पहुंचाते हैं।
Iran crisis: नाम बदलकर करता था खेल, पहले से था बैन
‘Majestic X’ पहले ‘Phoenix’ नाम से जाना जाता था। साल 2024 में ही अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरोप है कि यह जहाज फर्जी दस्तावेज और ट्रैकिंग सिस्टम में हेरफेर कर ईरानी तेल को दूसरे देशों तक पहुंचाता था।
समुद्र में बढ़ता तनाव, हमलों से बढ़ी चिंता
Iran crisis: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव का असर अब समुद्र में भी साफ दिख रहा है। हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले और कब्जे की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले कुछ समय में 30 से ज्यादा जहाज निशाना बन चुके हैं, जिससे वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें: बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव, पहले हत्या फिर सुसाइड का शक!



