भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका! आग का तांडव, इलाके में मचा हड़कंप
भरूच में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका आग की लपटों और धुएं से घिरा पूरा इलाका कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन

Gujrat news: गुजरात के भरूच जिले से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। झगड़िया GIDC इलाके में स्थित ‘मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम’ केमिकल कंपनी में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग भड़क उठी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से घिर गया।
Gujrat news: मौके पर फायर ब्रिगेड, आग पर काबू पाने की जंग
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कई टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग इतनी भयानक थी कि काले धुएं का गुबार आसमान में दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुछ मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
जांच शुरू, कारण अब भी साफ नहीं
Gujrat news: पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है। धमाका कैसे हुआ और आग किस वजह से लगी इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव, पहले हत्या फिर सुसाइड का शक!



