बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव, पहले हत्या फिर सुसाइड का शक!
बंद कमरे से उठी बदबू ने खोला राज लिव-इन कपल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप हत्या के बाद सुसाइड या कुछ और? जांच जारी

Noida Double Death Mystery: ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंद कमरे से लिव-इन में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन असली सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। बंद कमरे से उठी बदबू, टूटा दरवाजा तो सामने आया खौफनाक मंजर, मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर का है। देर रात पड़ोसियों ने कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ते ही अंदर का नजारा चौंकाने वाला था, गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर ज्योति का शव बेड पर पड़ा था।
पहले हत्या, फिर सुसाइड? पुलिस को ये है शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि गुड्डू ने पहले ज्योति की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Noida Double Death Mystery: बेरोजगारी बनी झगड़े की वजह, बढ़ता गया विवाद
पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। गुड्डू बेरोजगार था, जबकि ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। बताया जा रहा है कि पिछले 20 दिनों से ज्योति भी काम पर नहीं जा रही थी, जिससे आर्थिक तंगी बढ़ गई और विवाद गहराता चला गया।
Noida Double Death Mystery: 3 साल से साथ रह रहे थे, 2 दिन से नहीं दिखे थे दोनों
दोनों मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे और करीब तीन साल से यहां किराए पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से दोनों नजर नहीं आए थे, जिससे शक और गहरा गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
Noida Double Death Mystery: पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sbse दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पटना में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, गली में फेंका शव



