इंडोनेशिया में इस वजह से लाल हुआ आसमान, घबराए लोग

इंडोनेशिया(Indonesia) के अमेज़न(Amazon) में कई महीनो से लगातार आग लगने की वजह से वहां का आसमान लाल होता जा रहा है। मंगल ग्रह जैसे लाल रंग के आसमान की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जंगल की आग से फैले धुएं के चादर की वजह से आसमान के हुए लाल रंग ने इंडोनेशिया(Indonesia) के लोगों की हालत खराब कर दी है।

अमेज़न(Amazon) में पिछले 8 महीनों से लगातार कहीं न कहीं आग लग रही है। इससे 328,724 हेक्टेयर जमीन-जंगल खाक हो चुके हैं। ऐसे में इनके धुंए से आसमान का रंग लाल होने लगा है। हालाँकि वहां का तापमान बराबर ही है। लेकिन इससे लोगों के आंखों और गले में जलन और दर्द की शिकायत बढ़ गई है। ये तस्वीरें अब तक 35 हजार से ज्यादा बार शेयर की जा चुकी हैं।

रेले स्कैटरिंग से आसमान का रंग लाल

मौसम विज्ञान की भाषा में इसे रेले स्कैटरिंग कहते हैं। दरअसल प्रकाश की किरणों के बिखरने की वजह से ऐसा होता है। आकाश का रंग तब बदलता है जब धुंए में मौजूद कण प्रकाश पड़ने पर अपना रंग बदल लेते हैं। हवा में मौजूद अधिकतर कण आकार में करीब 1 माइक्रोमीटर या उससे छोटे होते हैं। धुएं में इनका आकार 0.05 माइक्रोमीटर या उससे भी कम अधिक होता हैं। यही कण आकाश में सूरज की रोशनी पड़ते ही लाल रंग में बदल जाते हैं। यही लाल रंग इस समय इंडोनेशिया(Indonesia) के आसमान पर छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button