करोड़ों रुपए घोटाले के मामले में IAS अपर्णा यू और उनके पति को मिली जमानत

IAS अधिकारी अपर्णा यू को करोड़ों रुपए के घोटाला मामले में जमानत मिल गई है आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अपर्णा को जमानत दी है.।उन पर आंध्रा में पोस्टिंग के दौरान बड़े घोटाले का आरोप है।अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर गिरफ्तार किए गए थे, फिलहाल उन्हें भी जमानत मिल गई है।आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें हर 15 दिन पर जांच एंजेसी के सामने पेश होने लिए कहा है। गौरतलब है कि 3 हजार करोड़ का घोटाला उस समय हुआ जब अपर्णा यू आंध्र प्रदेश स्किल डेवलपमेंट बोर्ड में डिप्टी सीईओ के पद पर तैनात थीं।बहरहाल, अपर्णा यू और उनके परि जीबीएस भास्कर को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है।



