भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पर हमला कहा, चुनाव में नही खुलेगा मुख्यमंत्री का खाता।

बिहार –आनंद मोहन की रिहाई पर सम्राट चौधरी ने कहा,अपराधियों से नही चल सकती सरकार। लालू प्रसाद यादव की एंट्री अब बिहार में हो चुकी है।अब बिहार में अपराध बढ़ेगा ही अपराधी दिखेंगे माफिया दिखेंगे।नीतीश कुमार डमी मुख्यमंत्री बन चुके है। नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने पर सम्राट चौधरी ने कहा जनता ने मन बना लिया है अब नीतीश का खाता नहीं खुलेगा। नीतीश कुमार मायाजाल बनते रहते हैं। नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने पर कोई सवाल नही लेकिन चुनाव जीतेंगे या नहीं यह नहीं पता।2013 के बाद नीतीश कुमार सरकार बचाने वाले मुख्यमंत्री रह गए हैं। लालू यादव भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने और भाजपा के खिलाफ लड़ने लगे। बागेश्वर बाबा के आगमन पर हो रहे विरोध को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा राजद सांप्रदायिक हो गई है। तीन मई को भाजपा करेगी सासाराम में धरना प्रदर्शनभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे शामिलअमित शाह के कार्यक्रम को रद्द कराना था मकसद। विपक्षी दल की हो रही बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा एक्सपायरी डेट की दवा से कितना भी इलाज हो कोई फायदा नही।

Related Articles

Back to top button