हजारीबाग : चक्की में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के टंडवा रोड स्थित कोयरी मुहल्ला में शुक्रवार को सड़क किनारे संचालित हरिलाल महतो की चक्की मील में तेल पेरवाने आई चेपाखुर्द निवासी सुखन महतो की पत्नी फुदकी देवी (40) की मौत तेल मिल की चक्की में साड़ी फंसने से हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही जा रही है। दशहरा पर्व में महिला फुदकी देवी की दर्दनाक मौत से चेपाखुर्द गांव में मातम का माहौल है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने महिला की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। महिला अपने पीछे पति, पुत्र, पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। पति पिछले 7 वर्ष पूर्व मजदूरी के लिए हजारीबाग जाने के दौरान बोकारो पुल के पास सड़क दुर्घटना में विकलांग हो गया था।

Related Articles

Back to top button