मधुबनी : आचार संहिता उल्लंघन के 7 मामले दर्ज, तीसरे चरण में 95 प्रत्याशी चुनाव मैदान में 

मधुबनी। मधुबनी जिला  मुख्यालय के  प्रशासनिक सभागार में शुक्रवार की शाम  डीएम डा निलेश रामचंद्र देवरे व एसपी ने  संयुक्त प्रेसवार्ता की। बताया गया कि जिले  में चुनाव आचार संहिता  उल्लंघन के  सात मामले  दर्ज किये  गये  हैं । विधान सभा के तीसरे चरण के चुनाव में नामांकन वापसी के  अंतिम दिन शुक्रवार को  खजौली विधानसभा क्षेत्र से  2 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिये  है।  बताया गया कि जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 95 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं  ।

Related Articles

Back to top button