कर्नाटक के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नागप्पा का निधन

दावणगेरे। राज्य के पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. वाई नागप्पा का आज यहां निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

नागप्पा वर्ष 1989, 1999 तथा 2004 में तीन पर हरिहर विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वे हरिहर में एक सरकारी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे। लगभग 30 साल पूर्व उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button