कृषि विधेयक को लेकर किसान चौपाल हुई आयोजित

जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित करवाये गए कृषि विधेयकों को लेकर रविवार को चौमूं मोरीजा ग्राम में किसान चौपाल आयोजित की गई। किसान चौपाल में सांसद सुमेधानंद सरस्वती व विधायक रामलाल शर्मा ने कृषि विधेयकों के बारे में किसानों को जानकारी दी व इन बिलों को लेकर किसानों की जिज्ञासा का भी समाधान किया गया।

सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए नए कृषि क़ानून बनाये है। जिससे किसान को अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी। पहले किसान नजदीकी मंडी में अपनी फसल बेचने को मजबूर था, लेकिन नया कानून बनने के बाद किसानो को ये अधिकार मिला है कि वह देश की किसी भी मंडी, व्यक्ति, संस्था या कंपनी को अपने फायदे के अनुसार फसल भेज सकता है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि नए कृषि कानून में संविदा खेती का भी प्रावधान रखा गया है। जिसके अंतर्गत किसान अपनी बोई जाने वाली फसल के लिए किसी भी कंपनी या संस्था से कांट्रेक्ट कर सकता है और फसल होने के बाद वह कंपनी या संस्था खेत से फसल ली जा सकेगी। इसका किसान की जमीन से कोई लेना-देना नहीं होगा। साथ ही नए कानून से किसान को अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से लड़ने के लिए भी कानूनन अधिकार मिला है।

किसान चौपाल में पूर्व सरपंच बलवीर शर्मा, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम पंचोली, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामलाल चौपड़ा, डेयरी सचिव कैलाश चौपड़ा, सांवरमल पारीक, बोदूराम चौपड़ा, रामलाल गिलारिया, ग्यारसी लाल चौपड़ा, कालूराम बंदावला, रामगोपाल संत, भागीरथ, नाथूराम, हरफूल, पोखरमल सहित आसपास के गांवों के किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button