जापान के फुकुशिमा प्रान्त में भूकंप के तेज झटके

टोक्यो जापान के फुकुशिमा प्रांत में शनिवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गयी। पहले इसकी तीव्रता 7.1 दर्ज की गई थी।

एजेंसी ने कहा, “हालांकि तटीय क्षेत्रों में समुद्र के स्तर में मामूली बदलाव हो सकता है। भूकंप से जापान को कोई हानि नहीं हुई है।”

उन्होंने कहा कि सुबह 11:08 बजे होंशू द्वीप के पूर्वी तट के पास भूकंप का झटका महसूस किए गए थे।
भूकंप का केंद्र 37.70 उत्तरी अक्षांश और 141.80 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में रहा।

ये भी पढ़ें-स्पूतनिक वी की पहली खुराक वेनेजुएला पहुंची

भूकंप के मद्देनजर हालांकि सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
क्योडो समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला से बताया कि कम से कम 30 लोग चोटिल हुए थे। गिरने से कई लोग घायल हो गए है।

उन्होंने कहा कि भूकंप ने फुकुशिमा और मियागी प्रान्त को हिला दिया। राजधानी टोक्यो दूर तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। राजधानी और उपनगरों में 950,000 घरों की बिजली बंद होने की सूचना मिली है।
सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि नुकसान का आकलन और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

क्योडो के मुताबिक जापानी इलेक्ट्रिक यूटिलिटी (टीईपीसीओ) ने कहा कि टोक्यो के उत्तर-पूर्व में उसका डिफंक्ट टोकाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र भूकंप से प्रभावित नहीं हुआ है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की अध्यक्ष ने यहां आयोजित एक समाचार सम्मेलन में कहा कि शनिवार के भूकंपों ने वर्ष 2011 में आए 9.0 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप की याद ताजा कर दी जिसने जापान को तबाह और फुकुशिमा दाइची को अपंग कर दिया था।

Related Articles

Back to top button