म्यांमार में रात की गिरफ्तारी से लोगों में भय का माहौल

नेपिडॉ म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के विरोधियाें की रात में गिरफ्तारी से लोगों में भय का माहौल व्यापत हो रहा है। अधिकारी विरोधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। मीडिया को जारी किए गए वीडियो फुटेज में लोगों को चेतावनी देने और सुरक्षा बलों को लोगों की गिरफ्तारी करते हुए दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें-जापान के फुकुशिमा प्रान्त में भूकंप के तेज झटके

दक्षिण पूर्व एशियाई देश में एक फरवरी को तख्तापलट के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।
बीबीसी ने बताया कि शनिवार को सेना ने घोषणा की कि उन्होंने सात प्रमुख विपक्षी प्रचारकों के गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने कहा था कि तख्तापलट के बाद से 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश की निर्वाचित नेता आंग सान सु की के अलावा उनके साथ कई अन्य राजनीतिक नेताओं को नजरबंद किया गया है।

Related Articles

Back to top button