Loksabha Elections 2024: स्वामी प्रसाद मौर्या की BSP में हुई एंट्री.. इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

कभी भाजपा में मां मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या की अब BSP में एंट्री हो गई। वह अब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं

Kushinagar Loksabha Elections: कभी बसपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने जब बसपा छोड़ी तब भाजपा ज्वाइन की भाजपा में भी मंत्री बनें लेकिन उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन की। और सपा ने भी उनको 2022 में कुशीनगर से विधनसभा का टिकट दिया, लेकिन वह हार गए। उसके बाद भी सपा ने उनको विधान परिषद का टिकट देकर सदन भेजा, लेकिन स्वामी प्रसाद का सपा में मन नहीं लगा और उन्होंने सदन से इस्तीफा देकर अपनी खुद की पार्टी बनाई जिसका नाम रखा “राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी” और इस लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा की। लेकिन अब सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि, स्वामी प्रसाद अब फिर से बसपा ज्वाइन कर लिए हैं और अब बसपा के ही सिंबल पर चुनाव लडेंगे।

दल बदलते गए और मंत्री बनते गए

1980 में लोकदल से राजनीति की शुरुआत करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या का मन किसी एक पार्टी में नहीं लगा। वह 1991 से 1995 तक जनता दल के महासचिव रहे फिर 1996 में बसपा में शामिल हो गए और BJP BSP गठबंधन की सरकार में मंत्री बने। फिर वह 2007 में बीएसपी की प्रचंड बहुमत की सरकार में मंत्री बनें। 2012 में बीएसपी की हार के बाद भी स्वामी प्रसाद का रुतबा कम नहीं हुआ और वह नेता प्रतिपक्ष बने। फिर मायावती से विवाद के बाद उन्होंने 2017 में बसपा छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। और 2017 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार में मंत्री बनें। लेकिन 2022 में उनका भाजपा से मोहभंग हुआ और वह भाजपा से त्यागपत्र देकर सपा में शामिल हो गए। 2022 का विधानसभा चुनाव वह सपा से लड़े और हार गए, लेकिन सपा ने उनके कद का सम्मान करते हुए उन्हें MLC बनाया। लेकिन उनका मन सपा में भी नहीं लगा और वे MLC पद से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी बनाई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी। इस पार्टी के सिंबल पर उन्होंने कुछ जगहों पर प्रत्याशी भी खड़े किए हैं। लेकिन अब पता चल रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा ज्वाइन कर ली है और वह बसपा के टिकट पर कुशीनगर से संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button