कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द होंगे जेल में..

नई दिल्ली–इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि पुतिन यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। मानवाधिकार समूहों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के प्री-ट्रायल चैंबर-2 ने पुतिन समेत दो लोगों के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इनमें दूसरा नाम मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा का है। बता दें कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस दौरान यूक्रेन कई बार रूस पर अत्याचार करने के आरोप लगा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट यानी ICC के जजों ने यूक्रेन के मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मामले में कहापुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट अभी शुरुआत’ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आईसीसी के इस फैसले का स्वागत किया।उन्होंने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करना सिर्फ एक शुरुआती कदम है। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाल करने की दिशा में पहला कदम है।पुतिन की सेना जब यूक्रेन पहुंची थीं, तो सभी ने अंदाजा लगाया था कि यूक्रेन जल्द ही रूस के सामने घुटने टेक देगा।

Related Articles

Back to top button