नकली नोट छापने वाला युवक हुआ गिरफ्तार…

नई दिल्ली– बिहार के अपने गांव से दिल्ली कमाने गया व्यक्ति ऐसा कारनामा कर रहा था, जिसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी।वह एनसीआर में रहकर अपने घर में नकली नोट छाप रहा था। वह लंबे अर्से से इस कारोबार में लगा था। आखिरकार पुलिस को कुछ गड़बड़ी की खबर मिली तो उसके घर छापेमारी की गयी। वहां का हाल देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी।पुलिस पता कर रही है कि उस व्यक्ति के तार क्या आतंकी संगठन से भी जुडे हैं।

एनसीआर की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले को पकड़ा है।ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से नकली नोट बरामद हुआ है ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की बादलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट छापने और इसे बाजार में चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 32 हजार रुपये के नकली नोट के साथ साथ नकली नोट छापने की मशीन, कंप्यूटर, रंगीन प्रिंटर, कागज भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button