दंपती ने की आत्महत्या: सुबह भरा पानी, फिर फंदे पर लटके मिले शव

जोधपुर। शहर के मसूरिया श्रमिकपुरा में रहने वाले एक मोटर बॉडी रिपयेरिंग करने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वजह तो आरंभिक तौर पर पता नहीं चली है मगर बताया जाता है कि मृतक दंपती का छोटा पुत्र किसी शादीसुदा महिला के साथ मिसिंग है। इस बात का अंदेशा है कि जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अग्रिम कार्रवाई और अनुसंधान किया जा रहा है।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मसूरिया श्रमिकपुरा मकान नंबर 123 मेें रहने वाला 48 साल का विष्णुदत्त सुथार मोटर बॉडी रिपयेरिंग का कार्य करता था। वह पत्नी 45 साल की मंजू देवी, दो पुत्रों व तीन बेटियों के साथ यहां पर रहता था। विष्णुदत्त के खुद के चार अन्य भाई भी है जिनके घर भी आस पास बने है।

रविवार सुबह पौने दस बजे पुलिस को विष्णुदत्त और उसकी पत्नी मंजू के फंदे से लटक कर जान देने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मगर परिवार के लोगों ने दोनों को फंदे से उतार कर एमडीएमएच लेकर गए। वक्त घटना मंजूदेवी की सांस चल रही थी। मगर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत बता दिया।

सुबह आठ बजे भरा था पानी:-

मृतक के परिजन व आस पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह आठ बजे तक घर में सबकुछ कुशलमंगल था। इन्होंने पानी भी भरा था। मगर उसके बाद यह घटना हुई है। पुलिस को सूचना पौने दस बजे के आस पास हुई।

छोटा पुत्र किसी शादीसुदा महिला के साथ मिसिंग:-

मृतक विष्णुदत्त के पांच बेटे बेटियां है। वक्त घटना एक बेटा घर पर था। तब घटना का पता लगा। उसका छोटा पुत्र दो दिन पहले घर से निकला हुआ है। वह किसी शादीसुदा महिला के साथ गया हुआ है। मगर उसका पता नहीं चला है।

एक ही कमरें में लगाया फंदा:-

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार दोनों ने एक ही कमरें में फंदा लगाया था। कमरें में पंखे के दो हुक लगे है और दोनों ने अलग अलग हुक में ओढऩी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

मंजूदेवी की सांस चल रही थी:-

जब मंजूदेवी को फंदे से उतारा गया तब घरवालों का लगा कि उसकी सांसे चल रही है तब तुरंत ही विष्णुदत्त व मंजूदेवी को परिजन फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने उन्हेें मृत बता दिया।

Related Articles

Back to top button