उत्तराखंड विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य मनोनीत

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में पुनः मनोनीत किया गया है। यह जानकारी आज स्वयं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दी गई है।

लोकसभा के अध्यक्ष एवं इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की सक्रियता देखने के बाद उन्हें समिति में पुनः मनोनीत किया गया है जिसमें उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समिति के अध्यक्ष हैं। साथ ही इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक विधानसभाओं के अध्यक्ष भी बतौर सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button