बड़ी खबर : सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन का 19वां दिन, आज भूख हड़ताल पर हैं प्रदर्शनकारी किसान

नई दिल्ली : केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 17 दिनों से दिल्ली को घेरे सीमा पर बैठे किसानों का आंदोलन अब रफ्तार पकड़ने लगा है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक किसान जगह-जगह से ट्रैक्टर रैली लेकर दिल्ली की ओर आ रहे हैं। इसके चलते रविवार को ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम की नौबत बन गई। वहीं सभी किसान संघों के प्रमुखों ने सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। जिला स्तर पर भी किसान प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे।

किसानों के बीच कोई दरार नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के एक गुट के 3 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया क्योंकि वे अपने अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह से नाराज थे।

Related Articles

Back to top button