आणंद में भूकंप के झटके, 3.4 तीव्रता… राहत की खबर
भूकंप से दहला आणंद, 3.4 तीव्रता के झटके प्रशासन अलर्ट मोड पर, नुकसान की नहीं खबर मणिपुर से जापान तक भूकंप की हलचल तेज

Gujarat Earthquake: गुजरात के आणंद जिले में बुधवार शाम उस वक्त हलचल मच गई, जब अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हल्के भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
कितनी थी तीव्रता और कहां था केंद्र?
गांधीनगर स्थित Institute of Seismological Research (ISR) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। झटके शाम 4:35 बजे महसूस हुए और इसका केंद्र Anand district से करीब 36 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था।
Gujarat Earthquake: प्रशासन अलर्ट, नुकसान की कोई सूचना नहीं
स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मामलातदार (आपदा) जयकिशन साधू ने सभी अधिकारियों को अलर्ट करते हुए किसी भी नुकसान की जानकारी देने के निर्देश दिए। फिलहाल, किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Gujarat Earthquake: मणिपुर में पहले ही आ चुके हैं तेज झटके
इससे एक दिन पहले Manipur में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यहां रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता दर्ज की गई। सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप का केंद्र Kamjong district बताया गया।
जापान में 7.4 तीव्रता का बड़ा भूकंप, सुनामी अलर्ट
Gujarat Earthquake: वहीं, Japan के तटीय इलाके में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद Japan Meteorological Agency ने सुनामी का अलर्ट जारी किया। लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले की पहली बरसी, कश्मीर में हाई अलर्ट, ‘मिनी स्विट्जरलैंड’



