Mp news: देवास में भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत के दौरान टूटा मंच

स्वागत समारोह के दौरान ज्यादा भीड़ होने की वजह से अचानक गिरा मंच नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, सुरक्षित बचे सभी नेता और कार्यकर्ता

Mp news: मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। हाटपिपल्या इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब नेताओं और कार्यकर्ताओं से भरा हुआ मंच अचानक नीचे गिर गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की भीड़ बनी वजह

हादसे की मुख्य वजह मंच पर क्षमता से अधिक लोगों का चढ़ना बताया जा रहा है। जैसे ही टिकेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत शुरू हुआ, बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उनके पास पहुंचने के लिए मंच पर चढ़ गए। अचानक बढ़े इस बोझ को लकड़ी का बना मंच सह नहीं पाया और संतुलन बिगड़ने की वजह से वह भरभराकर गिर पड़ा। जिस समय यह हुआ, जिलाध्यक्ष खुद भी मंच पर ही खड़े थे।

Mp news: हादसे में कोई घायल नहीं

मंच के गिरते ही कार्यक्रम में चीख-पुकार मच गई और एक पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि मंच की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी, जिसकी वजह से इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और मंच पर गिरे लोगों को बाहर निकाला।

पदभार ग्रहण के बाद क्षेत्रीय दौरे पर थे

Mp news: टिकेंद्र प्रताप सिंह ने अभी मंगलवार को ही देवास के भाजपा जिला कार्यालय में अपना पदभार संभाला था। जिम्मेदारी मिलने के बाद वे कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका आभार जताने के लिए क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे। रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा था, लेकिन हाटपिपल्या का यह जोश उमंग के बजाय हादसे की खबर के कारण चर्चा में गया।

 

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की कैसी थी लाइफस्टाइल

Related Articles

Back to top button