मुख्यमंत्री ने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर पेश की सादगी की मिसाल
दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों में गाड़ियों की संख्या हुई कम ईंधन बचाने और सरकारी फिजूलखर्ची रोकने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद देश भर में वीआईपी कल्चर पर कसी गई लगाम

Vip convoy cuttig: दिल्ली सरकार ने देश में तेल बचाने और सरकारी खर्चों में कटौती की मुहिम को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों के काफिलों में चलने वाली गाड़ियों की संख्या को अब काफी कम कर दिया गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य ईंधन की बर्बादी को रोकना और जनता के पैसे की फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना है, ताकि एक सकारात्मक संदेश समाज में जाए।
मुख्यमंत्री के काफिले में अब केवल 4 गाड़ियां
Z प्लस सुरक्षा श्रेणी में होने के बावजूद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने काफिले को छोटा करने का फैसला किया है। जहां पहले उनके साथ 12 गाड़ियों का लंबा काफिला चलता था, वहीं अब इसे सीमित कर मात्र 4 गाड़ियों तक कर दिया गया है। सरकार का तर्क है कि सुरक्षा और जरूरी कामकाज के लिए गाड़ियों की यह संख्या पर्याप्त है और इससे अनावश्यक खर्चों को कम किया जा सकता है।
Vip convoy cuttig: मंत्रियों के काफिलों पर भी लागू हुआ नियम
सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों के लिए भी नए नियम तय कर दिए गए हैं। अब कोई भी मंत्री अपने साथ दो से ज्यादा गाड़ियां नहीं रख सकेगा। इन्हीं दो गाड़ियों में मंत्री के साथ उनका सुरक्षा घेरा और निजी स्टाफ मौजूद रहेगा। हालांकि, कुछ मंत्री पहले से ही सादगी अपनाते हुए एक ही गाड़ी का उपयोग कर रहे थे, लेकिन अब इसे आधिकारिक नियम बना दिया गया है।
Vip convoy cuttig: पीएम मोदी की सलाह का असर
इस फैसले के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को देखा जा रहा है, जो उन्होंने 11 मई को हैदराबाद की रैली में की थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ईंधन संकट का हवाला देते हुए उन्होंने सरकारी तंत्र और आम जनता से फिजूलखर्ची रोकने की गुजारिश की थी। इसी के बाद दिल्ली सरकार ने खर्चों में कटौती की दिशा में यह पहल की है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान
प्रधानमंत्री ने न केवल ईंधन बचाने की बात कही, बल्कि इसके विकल्प भी सुझाए हैं। उन्होंने लोगों से मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करने, कारपूलिंग करने और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की तरफ बढ़ने को कहा है। इसके साथ ही गैर-जरूरी यात्राओं को कम करने और डिजिटल कामकाज के जरिए घर से काम करने को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है।
प्रधानमंत्री और अन्य राज्यों में भी दिखी पहल
Vip convoy cuttig: खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं, जिसका असर उनके हालिया दौरों में स्पष्ट नजर आया। इतना ही नहीं, एसपीजी को भी काफिलों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल करने के लिए कहा गया है। इस मुहिम का असर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी दिख रहा है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और बड़े अधिकारियों को अपने काफिले छोटे रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की कैसी थी लाइफस्टाइल



